शहरवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:बोले- मेलों से लोकल फॉर वोकल को मिलता है बढ़ावा

पाली में शहर के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों व समाजों की ओर से उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि मेलों से स्वदेशी व हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा मिलता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। खरीदारी के साथ-साथ लोगों का यहां मनोरंजन भी होता है। शहरवासियों का कहना था कि मेलों में देश के विभिन्न स्थानों के व्यंजन खाने को मिलते हैं और पूरे देश के विभिन्न उत्पाद एक ही जगह मिल जाते है। शहरवासियों ने मेलों को लगाने के साथ वर्तमान में लगे मेले की अवधि बढ़ाने की बात कही। इस दौरान गौड़ ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति सचिव जगदीश प्रसाद गौड़, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज विकास समिति अध्यक्ष जयशंकर त्रिवेदी, पूर्व पार्षद राधेश्याम चौहान, राजस्थान मेला आयोजक संघ सचिव जगराम गुर्जर, वैद्य नाई पंचायत बगेची (सेवा समिति) के टैगोर शर्मा, समस्त घांची समाज अध्यक्ष पारस भाटी, गौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष विजयराज, विप्र सेना जिला प्रभारी अमित त्रिवेदी, पूर्व पार्षद ज्योति राजपुरोहित, पूर्व पार्षद फूली देवी, निजी शिक्षण संस्थान समिति, हजरत शहीद पीर दुल्लेशाह दरगाह कमेटी सदर अमजद अली रंगरेज सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *