शहर के कॉलेज रोड पर गोवंश के अवशेष मिले, पुलिस जांच में जुटी

भास्कर न्यूज | बारां शहर के कॉलेज रोड पर रविवार शाम को गोवंश के अवशेष मिलने के कारण सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गोसेवक मौके पर पहुंच गए व घटना को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवशेष को पशु अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड की टीम से अवशेष का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान शहर में भी कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पशु अस्पताल में भी बडी संख्या में गोसेवक एकत्र हो गए। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद अवशेष को सुरक्षित स्थान पर दफनाया गया। साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। मौके के सीसीटीवी कैमरों को चैक करवाया जा रहा है। कस्बे में पूरी तरह शांति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *