सीहोर के चर्च मैदान पर 45 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले सीएम कप की तैयारियां भी जारी है। सोमवार को दो अभ्यास मैच खेले गए। पहला मुकाबला सीहोर क्लब और डीएसवायडब्ल्यू के बीच खेला गया। इस मुकाबले में डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर क्लब को एक नजदीकी मुकाबलें में 2-1 से हराया। दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रिन और सीहोर बाइज के बीच खेला गया। इसमें सीहोर बाइज ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में दोनों ही टीम हाफ तक 1-1 की बराबरी पर रही। वहीं, मैच के अंतिम समय में सीहोर बाइज की ओर से मुस्कान मांझी ने 1 गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रिन की ओर से दिशा ने 1 गोल किया। इसके अलावा सीहोर बाइज की ओर से माया गौर और मुस्कान मांझी ने 1-1 गोल किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच काफी रोमांचक रहे। मैच की शुरुआत में जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया और खेल की बारीकियों से अवगत किया।


