शहर के पर्यटन को नया आयाम मिलने जा रहा:सज्जनगढ़ अभयारण्य में पर्यटक अब उठा सकेंगे लॉयन सफारी का आनंद

शहर के पर्यटन को नया आयाम मिलने जा रहा है। 16 फरवरी को सज्जनगढ़ अभयारण्य में विकसित लॉयन सफारी शुरू होगी। अब सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में पर्यटक तीन प्रमुख प्वाइंट सज्जनगढ़ अभयारण्य, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लॉयन सफारी का आनंद ले सकेंगे। करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस लॉयन सफारी के चारों ओर सुरक्षा के लिए मजबूत लोहे की घेराबंदी और चहारदीवारी बनाई गई है। वन्यजीव प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक सीआर यादव के अनुसार लायन सफारी, रेस्क्यू सेंटर एवं रेप्टाइल हाउस का उद्घाटन सोमवार शाम 4 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। सफारी शुरू होने से पहले शेर ‘सम्राट’ और शेरनी ‘सुनयना’ को होल्डिंग एरिया से निकालकर खुले बाड़े में छोड़ा गया है, ताकि वे नए वातावरण के अभ्यस्त हो सकें। लॉयन सफारी के लिए शेरों का जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाया गया है। ये एशियाटिक लॉयन हैं। इनमें 7 वर्षीय नर शेर ‘सम्राट’ और 3 वर्षीय मादा शेरनी ‘सुनयना’ शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *