शहर के पांच वेटलिफ्टर चंडीगढ़ के लिए रवाना

राजनांदगांव| जय भवानी व्यायाम शाला एवं दिग्विजय स्टेडियम वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण सेंटर में अभ्यासरत वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मंगलवार को शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पंजाब चंडीगढ़ में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी महिला-पुरूष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने संयुक्त रूप बताया कि प्रतियोगिता 2025-26 के लिए 25 से 30 दिसम्बर तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होगी। दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययनरत महिला-पुरूष वेटलिफ्टर सोनाली यदु (योगा), तानिया बंजारे (योगा), रिमझिम मैगी (योगा), मानसी यादव बीए प्रथम वर्ष, विक्रम सिंह बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कोच अजय लोहार, अशोक श्रीवास के मार्गदर्शन में अभ्यासरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *