शहर के बगल में अंधेरी में तीन-तीन टाइगर VIDEO:बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों के साथ ट्रैक के बीच में बैठी रही

अलवर शहर के बगल में बाला किला के नीचे अंधेरी के जंगल में बाघिन एसटी 2302 फिर अपने दो शावकों के साथ ट्रैक के बीच में दिखी। टूरिस्ट ने करीब एक घंटे तक दिखा। शनिवार शाम को सफारी पर आए टूरिस्ट को ट्रैक पर टाइग्रेस और शावक नजर आए। बाघिन के आगे दोनों शावक भी आगे पीछे बैठे थे। मानो एक लाइन लगाकर बैठे हों। काफी देर तक टूरिस्ट ने सफारी का लुत्फ उठाया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने बताया कि सरिस्का बफर जोन के अंधेरी एरिया में चोर की होली वॉटर पॉइंट के पास टाइग्रेस 2302 दिखी। पास में ही दोनों शावक नजर आए। करीब 1 घंटे तक पर्यटकों ने टाइगर के दीदार किए। इससे पहले भी यही टाइगर बफर जोन में दिखी है। पहले भी शावक के साथ दिखी तो टूरिस्ट ने कैमरे में कैद किया था। जिसके कारण बफर जोन में टूरिस्ट की संख्या बढ़ी है। एक साथ तीन-तीन टाइगर को अभी देखा जाने लगा है। करीब 2 साल पहले तो बफर जोन में टाइगर की नहीं दिखते थे। लेकिन अब यहां टाइगर की संख्या में करीब 10 से अधिक है। इस कारण अलग-अलग जगहों पर टाइगर की साइटिंग हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *