शहर के मुख्य बाजारों से निकली हनुमान जयंती शोभायात्रा:विधायक सुभाष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जगह-जगह हुआ स्वागत

श्री चिंताहरण सेवा समिति के द्वारा भरतपुर में भगवान हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। यह शाम करीब 6 बजे कला मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा को विधायक सुभाष गर्ग ने हरी झंडी दिखाई। श्री चिंताहरण सेवा समिति के सदस्यों ने भगवान हनुमान की पूजा की, शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा कला मंदिर से शुरू हुई। जिसके बाद बिजली घर, चौबुर्जा, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर, बासन गेट होते हुए पाई बाग़ में शोभायात्रा का समापन होगा। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान हनुमान की झांकी रही। शोभायात्रा में सबसे पहले ऊँट गाड़ी चलती हुई नजर आई। शोभायात्रा में बच्चों को भगवान के अलग-अलग रूप में सजाया गया। आखिरी में भगवान हनुमान की झांकी रही। जिसमें चिंताहरण सेवा समिति के सदस्य झंडे लेकर चलते हुए नजर आये। जगह-जगह व्यापारियों ने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *