शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कार्य किए जाने के िलए शहर के सौन्दर्यकरण व अधोसंरचना कार्य के लिए भागलुपर चौक, बीटीआई खेल मैदान, सामुदायिक भवन बीएसएनएल ऑफिस, पक्की ड़ाडी, चौक स्थित कुंआ व वार्ड क्रमांक 7 का निरीक्षण किया। इस क्रम में बीटीआई मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप विकासित करने हेतु नगरपालिका विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाउण्ड्रवॉल निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य, हाई मस्क लाईट, रनिंग ट्रैक व घास लगाने के कार्य शामिल हैं। सामुदायिक भवन के समीप भूमि को सीमाकंन करने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए। इसी प्रकार रानी सती तालाब व पक्की डाडी की सफाई व सौन्दर्यीकरण करने कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। इस क्रम में झण्डा चौक के पास स्थित कुओं में जाली लगाए जाने हेतु विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक और अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, राजेश यादव तहसीलदार, राजीव सोनी व सतीश भगत राजस्व निरीक्षक, कैलाश खरोले सहायक अभियंता, जगेशवर राम चौहान, लिलेन्द्र कुमार प्रधान, दिनेश सिंह व भोला यादव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *