शहर को सुंदर और विकसित बनाने के लिए कई योजनाओं पर शुरू होगा काम

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव में विजयी झामुमो समर्थक नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा और वार्ड पार्षदों के स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को बस स्टैंड स्थित झामुमो कार्यालय में किया गया। समारोह में नगर निगम के 30 नव निर्वाचित वार्ड पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास, उच्च शिक्षा और खेल-कूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया। नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों में अनिल कुमार गुप्ता, सुमित गुप्ता, मो. लल्लू, बदरुन निशा, महबूब आलम अंसारी, मुन्ना रजवार, रंजीत यादव, अशोक राम, अजय रजक, हिना खानम, नरुल होदा, शगुफ्ता प्रवीण, बुलंद अख्तर, मो. इम्तियाज अली, नीलम झा, आरजू बानू, राशहद अख्तर, सरफराज अंसारी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि इस नगर निगम चुनाव में सभी वर्ग के लोगों ने झामुमो का समर्थन िकया। कहा कि गिरिडीह शहर को सुंदर और विकसित बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जाएगा। गिरिडीह में मरीन ड्राइव का निर्माण 14 करोड़ रुपए की राशि से निर्माण शीघ्र शुरू होगा। वहीं हर घर में शुद्ध पेयजल के 36 वार्डों के लिए 380 करोड़ की परियोजना तैयार है, जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नगर निगम में अब झामुमो की सरकार होगी और शहर का नया स्वरूप दिखेगा। कहा कि भाजपा अब गिरिडीह में आनेवाली नहीं है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपील की और शहरवासियों का धन्यवाद किया। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मेयर चुनाव में प्रमिला मेहरा को सभी वर्गों का पूर्ण समर्थन मिला। समारोह में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, जिला युवा सचिव फरदीन अहमद, शहनवाज अंसारी, कमल दास, रॉकी सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे। गिरिडीह| नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने मेयर प्रमिला मेहरा और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और शहर के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *