सागर के बीचों बीच लाखा बंजारा द्वारा बनवाई गई प्राचीन लाखा बंजारा झील जगमगा उठी है। इस झील का कायाकल्प 100 करोड़ की लागत से किया गया है। झील में मिलने वाले गंदे नालों को डायवर्ट किया गया है। इसके चारों तरफ 5 किमी लंबा वॉकवे बनाया गया है। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झील का लोकार्पण करेंगे।


