शहर में कल सजेगी भक्ति और उल्लास की दिव्य होली, प्रमुख मंदिरों में रास-लीला और महा संकीर्तन का आयोजन होगा

पुशांत मोदगिल| लुधियाना इस बार 4 मार्च को भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शहर के मंदिरों और गौशालाओं में राधे-राधे की गूंज और फूलों की होली का आकर्षक माहौल होगा। श्रद्धालु बरसाना की लठमार होली की यादें ताजा करेंगे, तो कहीं दिव्य संकीर्तन और भजन-कीर्तन की अमृत वर्षा भक्तों को भाव-विभोर कर देगी। मंदिरों में रास-लीला, पुष्प वर्षा और भजन प्रस्तुति का विशेष आयोजन होगा। पूरे दिन श्रद्धालु फूलों की होली और संकीर्तन का आनंद लेंगे। { श्री जगन्नाथ धाम फिरोजपुर रोड पर बरसेगी करुणा: फिरोजपुर रोड स्थित श्री जगन्नाथ धाम हसनपुर में सुबह 10 बजे से विशेष आयोजन होगा। श्री जगन्नाथ धाम बनेगा बरसाना के भाव के साथ करणामयी श्री राधा बरसाना परिकर द्वारा संकीर्तन सेवा दी जाएगी। { श्री गोविंद गौधाम हंबड़ां रोड पर सजेगी रास-लीला: हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम में उत्सव का आगाज सुबह 9 बजे से होगा। यहां का मुख्य आकर्षण रास लीला और फूलों की होली रहेगी। दिव्य दर्शनों के साथ महा संकीर्तन का आयोजन होगा। जहां भक्तों को ब्रज के साक्षात दर्शन होंगे। { कृष्ण बलराम गौशाला पर भजनों की मधुरता और पुष्प वर्षा: पक्खोवाल रोड के नजदीक कृष्ण बलराम गौशाला में फागुन का रंग चढ़ेगा। यहां भजन गायिका शिवानी ब्रजवासी और हेमंत अग्रवाल अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। फूल होली के इस उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। { न्यू कुंदन पूरी शिवालय में गूंजेंगे श्री राधा-गोविंद के जयकारे: उपकार नगर स्थित शिव परिवार मंदिर न्यू कुंदन पूरी की ओर सुबह 9:30 बजे से विशेष समागम होगा। श्री राधा-गोविंद संकीर्तन मंडल सेवक सिद्धपीठ द्वारा प्रभु का गुणगान किया जाएगा। भक्त कमलदीप छाबड़ा व परिवार द्वारा आयोजित इस समागम में संकीर्तन मुख्य आकर्षण रहेगा। इस्कॉन जनपथ में शाम को सजेगा फूल बंगला: कैनाल रोड स्थित इस्कॉन मंदिर जनपथ में उत्सव की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। यहां भगवान का फूल बंगला सजाया जाएगा। संकीर्तन और प्रसादम के साथ यह शाम पूरी तरह आध्यात्मिक रंगों में डूबी होगी। { श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बीआरएस नगर में पुष्पों से होगा स्वागत: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सी-ब्लॉक, बीआरएस नगर में सुबह 10 बजे से पुष्प होली का भव्य आयोजन होगा। सरोज वर्मा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यहां मंदिर कमेटी की ओर से विशेष भंडारा प्रसाद का प्रबंध भी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *