शहर में देर रात सड़क पर निकले एसएसपी, अनियंत्रित वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी राकेश रंजन गुरुवार की देर रात शहर में सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी के साथ सिटी एसपी पारस राणा भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने देर रात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अनियंत्रित वाहन सवार को सख्ती से रोकें और गहनता से जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करें। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण लगाने के लिए सभी प्रमुख सड़कों पर जिक-जैक बैरिकेडिंग की गई है ताकि वाहन सवार के रफ्तार पर लगाम लगाई जा सके। एसएसपी के आदेश पर शहर में 12 से ज्यादा जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस के मुताबिक, रात में गश्ती और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *