शहर में नगर कीर्तन के साथ शोभायात्रा का हुआ आयोजन

मनेंद्रगढ़| गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरूआत स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा साधसंगत से शुरू हुई। इस बीच यात्रा में शामिल लोग ने भजन कीर्तन गाया। इस मौके पर सिख समाज के बच्चों ने बहादुरी के कौशल भी दिखाए। शोभायात्रा का सभी समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होेती हुई गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में जाकर समाप्त हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *