शहर में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना|शहर में नशा तस्करी और नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग थानों की टीमों ने रेड कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कुल 87 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना जोधेवाल पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ सुखजिंदर लाल और बलविंदर सिंह को नशा करते हुए पकड़ा। थाना डिवीजन-3 ने मोहित वर्मा, जबकि थाना डिवीजन-4 ने हैरी सिंह को नशा करते गिरफ्तार किया। थाना शिमलापुरी पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन के साथ संदीप सिंह को काबू किया। थाना पीएयू की टीम ने सोनू, शंकर कुमार और रवि को नशा करते हुए पकड़ा। थाना सराभा नगर पुलिस ने कपिल को नशा करते हुए और दविंदर सिंह को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना लाडोवाल की पुलिस ने संदीप सिंह, हरविंदर कुमार और जतिंदर सिंह को नशा करते हुए पकड़ा। थाना हैबोवाल की टीम ने संदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह और नमन शर्मा को गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-5 पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ हर्ष दीप सिंह और गौरव कुमार को काबू किया। थाना जमालपुर की पुलिस ने गुरदीप सिंह को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि कुछ पर जुर्माना लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *