भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वीरवार को विशेष अभियान चलाकर नशा, सट्टा और चोरी के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नशीला पदार्थ, नकदी, चोरी के मोबाइल फोन और वाहन भी बरामद किए गए। दरेसी थाना पुलिस ने सुमित कुमार और विशाल कुमार को सुंदर नगर पुली के पास से लूटे गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सलेम टाबरी थाना पुलिस ने हरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह और मनदीप सिंह को 2200 रुपए नकदी और तीन बॉल पेन के साथ सट्टा लगाते पकड़ा। जोधेवाल थाना पुलिस ने फामड़ा रोड से नशा करते हुए जोगा सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि डिवीजन-1 पुलिस ने किताब बाजार के पास से सुरजीत सिंह और रमित कुमार को नशा करते हुए पकड़ा। डिवीजन-2 थाना पुलिस ने पुरानी जेल रोड से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में अंकित और सुरेश को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र में गुरजिंदर सिंह और संजय गुप्ता को 1900 रुपए और सट्टा पर्चियों के साथ गिरफ्तार किया गया। डिवीजन-4 पुलिस ने दरेसी ग्राउंड के पास से हिमांशु को नशा करते हुए पकड़ा, जबकि इसी थाना क्षेत्र में जतिन गिल को किला मोहल्ला से चोरी किए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। डाबा थाना पुलिस ने सब्जी मंडी के पास से सुदाम और रोहित को 3 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। डिवीजन-6 पुलिस ने टी-पॉइंट डाबा के पास से संदीप सिंह, जसपाल सिंह, प्रभजीत और राकेश को 4000 रुपए नकदी के साथ सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। सराभा नगर थाना पुलिस ने बाबा नंद सिंह नगर से सूरज को 7 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। डिवीजन-8 थाना पुलिस ने शनि मंदिर के पास से मेवा सिंह और जय सिंह को चोरी के 6 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। मोती नगर थाना पुलिस ने बॉबी, निखिल और पारस को 25,500 रुपए नकदी के साथ सट्टा लगाते हुए काबू किया। पुलिस सभी मामलों में आगे की जांच कर रही है।


