शहर में बढ़ रहे बाइक चोरी के मामले:1 दिन में चार जगह से दुपहिया वाहन चोरी के मामले, फुटेज के बावजूद पुलिस पकड़ से दूर चोर

शहर में दोपहिया वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई मामलों में फुटेज होने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को चार अलग-अलग जगहों से बाइक और मोपेड चोरी के मामले सामने आए। पहला मामला खांडा फलसा थाने में बैजनाथ कला ने दर्ज करवाया। बताया कि 15 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे के करीब उम्मेद अस्पताल से उनकी होंडा एक्टिवा अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। दूसरा मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में बंशीराम जाट ने दर्ज करवाया। बताया कि 15 जनवरी को बालाजी नगर पाल रोड से रात के समय अज्ञात चोर उसकी बाइक चुरा कर ले गया। तीसरा मामला राजीव गांधी नगर थाने में धर्माराम प्रजापत ने दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि रामराज नगर नयापुरा चौखा से 14 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक को चुरा कर ले गया। वही सूरसागर थाने में मनोहर सिंह सांखला ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि आर्यन वाटिका सूरसागर से 12 जनवरी को शाम करीब 4:30 बजे उनकी बाइक चोरी हो गई। वह आर्यन वाटिका में होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वापस लौटे तो बाइक गायब मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *