बालोद | शहर में इन दिनों दिन हो या रात, बीच-बीच में हो रही बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई बंद किए जाने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अचानक बिजली चले जाने से घरों के साथ-साथ दुकानों और छोटे व्यवसायों का काम भी बाधित हो रहा है। विभाग द्वारा कटौती की पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जिससे वे वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाते।


