जोधपुर के प्रताप नगर इलाके में आपसी रंजिश के चलते गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें कुछ युवा कॉलोनी में आकर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। प्रताप नगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि आरोपियों का कल झगड़ा हुआ था। इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने आज प्रताप नगर के सेक्टर के इलाके में कॉलोनी में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की जिसका फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबी दी लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की है जिसका नाम देवराज है और उसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है।


