शहर में सुबह हल्का कोहरा रहा, सर्दी का अहसास बढ़ा

भास्कर न्यूज |बारां शहर सहित क्षेत्र में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सूरज के दर्शन देर से हुए। साथ ही एक बार फिर सर्दी का प्रभाव बना रहा। क्षेत्र में गत दिनों मौसम साफ रहने व धूप खिली रहने से सर्दी में कमी आई ​थी। पंखे तक चलने लगे थे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गत दिनों बिगड़े मौसम के बाद जिलेभर में बारिश का दौर चला। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई और वापस सर्दी का प्रभाव बढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *