शहीद आशीष शर्मा के भाई ने एसआई का पद संभाला:मुख्यमंत्री की घोषणा पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति गृह जिले नरसिंहपुर में मिली

नरसिंहपुर जिले के बोहानी निवासी शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित शर्मा ने सोमवार को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। मध्य प्रदेश शासन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद उन्हें यह विशेष अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। निरीक्षक आशीष शर्मा (हॉक फोर्स) 19 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम के चलाए जा रहे एक नक्सल विरोधी ऑपरेशन का हिस्सा थे। इस मुठभेड़ के दौरान उन्होंने वीरता से मुकाबला किया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। शासन की संवेदनशीलता और विशेष नियुक्ति शहीद आशीष शर्मा के बलिदान और परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्य सरकार ने उनके भाई अंकित शर्मा को विशेष प्रकरण के तहत पुलिस बल में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया। शासन के आदेशानुसार उनकी पदस्थापना उनके गृह जिले नरसिंहपुर में ही की गई है। एसपी ने दी शुभकामनाएं और मार्गदर्शन पदभार ग्रहण करने के दौरान नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ऋषिकेश मीना ने अंकित शर्मा को बधाई दी और उनके सफल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शहीद आशीष शर्मा के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *