शहीद ऊधम सिंह ने आजादी की सोच को प्रचंड करने के लिए महान कुर्बानी दी

जालंधर| भगवान परशुराम सेवा संघ ने शहीदी दिवस पर शहीद ऊधम सिंह पार्क में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । यहां सुमित कालिया, डॉ. विमल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, पवन शर्मा, वरिंदर शर्मा, प्रिंस शर्मा, बावा जैरथ, यश पहलवान, कीमती सैनी व अन्य लोग उपस्थित थे। जालंधर| पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने किशनपुरा में बलिदान दिवस मनाया। यहां अजमेर सिंह बादल, संदीप तोमर, हरविंदर सिंह, बावा वर्मा, नवीन भल्ला, तेजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जितेंद्र कुमार, लखबीर सिंह, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। जालंधर| सिटी वाल्मीकि सभा के सदस्यों की ओर से शहीद ऊधम सिंह नगर में स्थित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां चेयरमैन राज कुमार राजू, रणजीत सिंह, पुष्पिंदर लाली, नोनी मट्‌टू, गुरप्रीत गोपी, विक्की, सन्नी व अन्य लोग उपस्थित थे। जालंधर| शहीद ऊधम सिंह वेलफेयर सेवा सोसायटी, लम्मा पिंड की ओर से वीरवार को शहीद ऊधम सिंह की शहादत पर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोसायटी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि जलियांवाला बाग के नरसंहार का बदला लेने के लिए सरदार ऊधम सिंह ने महान क्रांतिकारी स्वर्णिम इतिहास रचा। उन्होंने देश की आजादी के लिए महान कुर्बानी दी, जिसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर सतिंदर सिंह पीता, सीनियर मीत प्रधान महिंदर सिंह, जगजीत सिंह खालसा, परमजीत सिंह ठेकेदार, हरबंस सिंह, दलजीत सिंह, कमलजीत सिंह और तजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *