शहीद दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:परिवारों का किया सम्मान, समाजसेवी ने की 28 प्लॉट देने की घोषणा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, नगर परिषद बाड़मेर व प्रशासन की ओर से सोमवार को सिणधरी सर्किल पर शहीद स्मारक पर विजय दिवस प्रोग्राम मनाया गया। इसमें मंत्री के.के विश्नोई, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलेक्टर टीना डाबी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, भाजपा नेता बालाराम मूढ़, सेना के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान माधु सिंह भंवरिया ने शहीदों के परिवार को 28 प्लॉट देने की घोषणा की। कैप्टन हीरसिंह ने बताया- स्वतंत्र भारत के सामरिक इतिहास में 16 दिसंबर को गौरवशाली विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रोग्राम में आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, पुलिस अधिकारी, जेसीओ जवान जनप्रतनिधि व आम नागरिक, स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट शामिल हुए। इससे पहले रविवार को प्रोग्राम की पूर्व तैयारी को लेकर आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ व पुलिस के बैड-बिगुलर की धुन पर शहीद सैनिकों को गार्ड ऑफ ऑनर एवं श्रद्धांजलि दी गई। भाटी ने युद्धों की यादें ताजा करते हुए कहा कि सैनिकों व उनके परिवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सेना कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस देश में सेनाओं का सम्मान होगा, वह देश कभी कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह विजय दिवस हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी विजय है। 28 प्लॉट देंगे शहीदों के परिवार को समाजसेवी माधु सिंह भंवरिया ने शहीदों के परिवार को 28 प्लॉट (30X50) देने की घोषणा की है। बाड़मेर और बालोतरा जिले के 28 शहीदों को प्लॉट दिए जाएंगे। जिसमें 11 शहीदों परिजनों को प्लॉट सुपुर्दगी प्रदान की जाएगी। एसडीएम की ओर से एक नॉमित कर दिया जाएगा। यह प्लॉट उनको प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *