हरदीबाजार | शांति नगर में लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर होली का पर्व मनाया। इसे लेकर खासा उत्साह रहा। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। बच्चों ने पिचकारी से रंगों की बौछार कर होली पर्व को यादगार बनाया। शिव मंदिर के निकट होली पर्व मनाने मंदिर संयोजक राजाराम राठौर, संतोष राठौर, जगदम्बे राठौर, रश्मि राठौर, कृष्णा कंवर, प्रभा कंवर, आदित्य राठौर, यशू, शिवम, प्रिंस, कान्हा, बेबी, दद्दू व लक्की समेत अन्य मौजूद रहे।


