जामताड़ा | अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं आर.के. प्लस टू विद्यालय, फतेहपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित परीक्षा केंद्रों के दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक, वीक्षक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


