शांति और सद्भावना से त्योहार मनाने की अपील:डीग कोतवाली थाना प्रभारी ने सीएलजी सदस्यों से की चर्चा

डीग कोतवाली पुलिस थाने में शुक्रवार शाम सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां और ग्राम रक्षक शामिल हुए। बैठक में सीओ सीताराम बेरवा, नगर परिषद डीग के वरिष्ठ प्रारूपकार गौरव जांगिड़ और कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने आगामी होली और धुलंडी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है और इसे प्रेमपूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *