शांति घाट के पास अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन:धमतरी निगम ने बुलडोजर से तोड़ा कॉम्प्लेक्स, परिवार बोला- 80 साल से यहां रह रहे

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने शांति घाट के पास अवैध अतिक्रमण को हटाया है। यहां कुछ लोगों ने नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से पर्दा लगाकर कॉम्प्लेक्स बना लिया था। कार्रवाई के दौरान एक परिवार ने इसका विरोध किया। परिवार का कहना है कि वे पिछले 80 सालों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने निगम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि, निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह जमीन नगर निगम की है। निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो बुलडोजर का इस्तेमाल किया। दोनों बुलडोजरों ने एक साथ काम करते हुए अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *