शांति निवास ने बीएनटी संत मैरी को 7 विकेट से हराया

भास्कर न्यूज | गढ़वा 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शांति निवास ने बीएनटी संत मैरी की टीम को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार और कप में दसवीं बार चेम्पियन बना। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में बीएनटी संत मैरी की टीम पहले बल्लेबाजी करते होए 9 विकेट खोकर स्वेता के 11 और सोम्या के छह रन के सहयोग से 42 रन बनाए। शांति निवास की ओर से रिमझिम ने तीन, शीतल ओर चांदनी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम श्रुति के 13 ओर अंजनी के छह रन के सहयोग से तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार ओर कप पर दसवीं बार कब्जा जमाया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शांति निवास के रिमझिम को दिया गया। मैच से पूर्व आरपी कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ पतंजलि केशरी, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता को उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, अभय दुबे आकाश, प्रवीण मिश्रा, धीरज सिंह, आकाश, नैतिक, हेमंत, गोलू दास सहित कई लोग उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका आकाश कुमार और मनीष उपाध्याय ने निभाई वही कमेंटेटर की भूमिका में मनोज तिवारी ने निभाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *