शांति निवास ने रमकंडा हाई स्कूल को 7 विकेट से हराया

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते संरक्षक व अन्य। भास्कर न्यूज | गढ़वा 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शांति निवास ने रमकंडा हाई स्कूल को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर रमकंडा हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंशु के 21 और सत्यम का 18रन के सहयोग से निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 72 रन बनाएं। शांति निवास की ओर से शिवम ने पांच और वरुण ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास हाई स्कूल की टीम ने 9 ओवर में अंशु के 21 और सत्यम के 18 राम के सहयोग से तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार शांति निवास के शिवम को प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, डॉ. कुमार निशांत सिंह, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, नंदकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। अंपायर की भूमिका अभिषेक द्विवेदी और मनीष उपाध्याय ने निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *