अंबिकापुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शांति फाउंडेशन गोंडा मिशन शक्ति ने अनिता मंदिलवार “सपना” को अंतरराष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया। अनिता मंदिलवार साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में खास पहचान रखती हैं। अब तक उनके 950 से ज्यादा साझा संग्रह और 11 एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें कई बार सम्मान मिल चुका है। लीडिंग लेडीज ऑफ मध्यप्रदेश एंड छत्तीसगढ़” में भी उनका नाम दर्ज है। उनकी रचनाएं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ऑफिशियल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुकी हैं। वे 100 से अधिक साहित्यिक संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं। समाजसेवा, साहित्य और शिक्षा के साथ जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। फिलहाल बाल साहित्य पर काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से सम्मानित हो चुकी हैं। वह राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी चयनित हुई हैं।