शांति भंग करने पर 3 युवक गए जेल

तिल्दा-नेवरा| थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और मारपीट पर उतारू होने वाले तीन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक कुर्रे (20) निवासी तिल्दा, रूपेश जांगड़े (23 ) निवासी तिल्दा और शिवा साहू (20) निवासी तिल्दा है। सासाहोली पानी टंकी के पास कुछ युवकों द्वारा जबरन विवाद और झगड़ा करने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *