शांति समिति ने होली सद्भाव से मनाने अपील की

हतबंध| होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार अनुराग भट्ट एवं थाना प्रभारी गोकुल पटेल ने सभी नागरिकों से होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग, जबरदस्ती रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *