शाजापुर आजाद चौक पर फाग उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम:राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति; रंगपंचमी पर नगर में निकलेगी फाग यात्रा

शाजापुर में होली पर्व के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति ने बुधवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। आजाद चौक पर इंदौर के जय श्री महाकाल आर्ट एवं डांस ग्रुप ने श्री राधा-कृष्ण फाग उत्सव की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम रात 8:30 बजे शुरू होकर देर रात लगभग 12 बजे तक चला। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। उन्होंने भक्ति और रंगों से सराबोर प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण फाग उत्सव, शिव-पार्वती नृत्य और शिव की श्मशान होली की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। आज होगा हास्य कवि सम्मेलन समिति होली के अवसर पर प्रतिवर्ष आजाद चौक पर पांच दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है। इस साल भी आगामी दिनों में हास्य कवि सम्मेलन, “एक शाम सांवरे के नाम” भजन संध्या और रंगारंग ऑर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रम होंगे। जिसे लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति की ओर से 5 मार्च को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर और आसपास के जिलों के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। देखिए तस्वीरें… कलाकार प्रस्तुतियों से नगरवासियों का मनोरंजन करेंगे इसके बाद 6 मार्च को आजाद चौक में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। इसमें देवास के यंग मेलोडियंस ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से नगरवासियों का मनोरंजन करेंगे। 7 मार्च को “एक शाम सांवरिया सेठ के नाम” भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्थान के आरआर म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध कलाकार रोहित राजस्थानी भगवान सांवरिया सेठ के भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। रंगपंचमी पर नगर में फाग यात्रा निकाली जाएगी 8 मार्च, रविवार को रंगपंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी। दोपहर 1 बजे से नगर में फाग यात्रा निकाली जाएगी, जो आजाद चौक, सोमवारिया, मगरिया और काछीवाड़ा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। बस स्टैंड पर फाग यात्रा का समापन होगा, जिसके साथ ही सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला भी समाप्त हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *