शाजापुर की सड़क पर लड़े सांड़, कई वाहन चालक घायल:करीब आधा घंटे तक रहा दहशत का माहौल, जान बचाने के लिए भागते दिखे राहगीर

शाजापुर शहर के मुख्य मार्ग नई सड़क पर गुरुवार को दो सांड़ों में लड़ाई हो गई। दोनों करीब आधा घंटे तक लड़ते रहे। दोनों ने लड़ाई में कई वाहनों को चपेट में ले लिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क पर करीब 200 मीटर के दायरे में दोनों एक-दूसरे को खदेड़ रहे थे। मरने-मारने पर उतारू इन सांड़ों के कारण यहां करीब आधे घंटे तक दहशत का माहौल रहा। सांड़ों से बचने के लिए राहगीर यहां-वहां भागते भी देखे गए। आए दिन होती है सांड़ों की लड़ाई सांड़ों की लड़ाई पहली बार नही हैं। ऐसे मामले शहर के कई क्षेत्रों में पहले भी सामने आ चुके हैं। कई बार सांड़ों के कारण लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां तक कि आवारा मवेशी के हमले से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा सड़क पर जमा मवेशियों के कारण कई बार हादसे भी हुए, जिससे लोगों की जान पर बन आई। सीएमओ बोले- आवारा मवेशियों को गोशाला भेजेंगे घटनाएं सामने आने के बाद नगर पालिका ने मवेशियों को शहर से बाहर करने के लिए अभियान भी चलाए, किंतु इनका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। आवारा मवेशियों का आतंक शहर के लेकर हाईवे तक बना हुआ है। मामले में नगर पालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना ने बताया कि शहर से आवारा मवेशियों को गोशाला भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *