शाजापुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के तहत शाजापुर जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में रायशुमारी हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं जिला चुनाव अधिकारी दिलीप पाटोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर दावेदारों के नाम टटोले। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार चार प्रमुख नाम से ही पार्टी किसी एक नाम पर सहमति बनाकर 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। 1 विजय सिंह बैस – वर्तमान में जिला महामंत्री, मंत्री इंदर सिंह परमार के खास समर्थक, मंत्री गुट से प्रमुख दावेदार हैं। 2. डॉ. रवि पांडे – वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद गुट से प्रमुख नाम हैं। 3. दिनेश शर्मा – वर्तमान में जिला महामंत्री, मंत्री गुट से जुड़े, सभी गुटों का मिल सकता है समर्थन। 5. केतल पटेल – वर्तमान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष। किसी गुट में नहीं। सांसद एवं विधायकों का मिल सकता समर्थन। सहमति न बनने पर पटेल बन सकती हैं अध्यक्ष।


