शाजापुर में ठंड का असर कुछ कम:पिछले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी, फसलों के लिए मौजूदा मौसम काफी अनुकूल

शाजापुर जिले में पिछले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच था, जिससे ठंड का असर काफी तेज हो गया था। हालांकि, अब मौसम साफ और स्थिर बना हुआ है। फसलों के लिए अनुकूल मौसम बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौजूदा मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। किसान इस बदलाव से राहत महसूस कर रहे हैं। किसान रुपेश ठाकुर ने बताया कि ठंड का रबी फसलों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गेहूं और आलू जैसी फसलों के लिए तेज ठंड लाभदायक होती है। 25 दिसंबर से बारिश और कड़ाके की सर्दी का अनुमान मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि 25 दिसंबर से ठंड का दौर फिर शुरू होगा। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का प्रभाव 31 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही 25 दिसंबर से बारिश की संभावना भी जताई गई है। गुरुवार सुबह धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा का प्रभाव कम महसूस हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *