शाजापुर में तेज रफ्तार कार पिलर से टकराई:किला रोड पर हादसा, चालक को मामूली चोटें आईं

शाजापुर शहर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे किला रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुराने मुगलकालीन द्वार के सामने एक पिलर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन सड़क के बीच में रुक गया। हादसे में कार चला रहे युवक टीनू पांचाल को मामूली चोटें आई हैं। किसी अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों कान्हा और आकाश ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला और पिछला दोनों हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को सड़क के किनारे हटाया ताकि यातायात बाधित न हो। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। किला रोड निवासी प्रवीण ने जानकारी दी कि यह सड़क संकरी है, जिससे बड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल होता है। सुबह का समय होने और दुकानें बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि यह दुर्घटना दिन के व्यस्त समय में होती, तो अधिक नुकसान की संभावना थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *