शाजापुर में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में भिड़े:कोई घायल नहीं; सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखरी; जाम लगा

शाजापुर के बेरछा रोड पर सांपखेड़ा गांव के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रॉलियां सड़क पर ही पलट गईं, जिससे रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। हादसे के वक्त एक ट्रैक्टर में सीमेंट की बोरियां और दूसरे में सरिया लदा हुआ था। टक्कर के बाद सरिया से लदे ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग निकला, जबकि सीमेंट वाला ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा। गनीमत यह रही कि इस जोरदार टक्कर में किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस ने खुलवाया जाम बीच सड़क पर ट्रॉलियां पलटने और सरिया-सीमेंट बिखरने से बेरछा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से सामान हटवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। फरियाद मिलने के बाद ड्राइवरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *