शाजापुर में धुलेंडी पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल:शहरभर में होली के गीतों की रही गूंज, खूब चलीं पिचकारियां

शाजापुर शहर में बुधवार को धुलेंडी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गली-मोहल्लों में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। बच्चों ने पिचकारियों से एक-दूसरे को रंग लगाया और पर्व का आनंद लिया। पूरे शहर में जगह-जगह होली के गीतों की गूंज सुनाई दी। शहर के आजाद चौक में चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन रंग पंचमी तक जारी रहेगा। ढोल की थाप पर युवाओं ने नृत्य किया और गुलाल उड़ाकर माहौल को रंगीन बना दिया। नगर पालिका ने पानी का टैंकर भी उपलब्ध कराया, जिससे बच्चों और युवाओं ने होली खेली। आदित्य नगर सहित अन्य कॉलोनियों में भी लोगों ने अपने घरों के आंगन में पारंपरिक तरीके से होली मनाई। रंगों से सराबोर शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। होली पर्व को देखते हुए शाजापुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। लगभग 300 पुलिस जवानों को प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों पर तैनात कर निगरानी रखी गई। यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शाजापुर में धुलेंडी से रंगपंचमी तक होली खेलने की परंपरा है। बुधवार को लोगों ने सूखे रंगों से होली खेली। अब शहरवासियों को रंगपंचमी का इंतजार है, जब शहर में रंग, पानी और उत्साह का माहौल चरम पर होता है। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *