शाजापुर में बावड़ी में गिरी नीलगाय:वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

शाजापुर के ग्राम उकावता में बीती रात एक नीलगाय पुरानी बावड़ी में गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रेंजर पुष्पलता मोर्य के निर्देश पर डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। हरीश पटेल के साथ टीम के दुलेसिंह, सुधीर, विनोद, राजेश, मुकेश, गोपाल और सतीश ने कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षित जंगल में छोड़ी गई नीलगाय रेस्क्यू के बाद नीलगाय को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस अभियान की सफलता पर वन विभाग और ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *