शाजापुर में बेकाबू कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी:मक्सी में हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शाजापुर के मक्सी नगर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। हादसे में तीन लोग घायल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
कार ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर हुआ फरार घायलों की पहचान कांताबाई पति मोतीलाल, लखन यादव पिता मोतीलाल यादव (निवासी राजगढ़) और आशिक पिता अब्दुल खान (निवासी नई आबादी मक्सी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *