शाजापुर में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:10 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षाएं

शाजापुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में सामग्री वितरण
गोपनीय सामग्री का वितरण कलेक्टर प्रतिनिधि एवं डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे और उन्होंने परीक्षा सामग्री प्राप्त की। अलग-अलग पेटियों में रखी गई परीक्षा सामग्री
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा सामग्री को अलग-अलग पेटियों में रखा गया। सभी पेटियों को लॉक कर पुलिस सुरक्षा के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया। फिलहाल यह सामग्री संबंधित थाना और चौकियों में सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा के दिन विषयवार प्रश्न पत्र केंद्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि गोपनीयता बनी रहे। 10वीं में 12,885 और 12वीं में 9,612 विद्यार्थी
इस वर्ष जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 12,885 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 12,326 नियमित और 559 प्राइवेट छात्र हैं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 9,612 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 8,950 नियमित और 662 प्राइवेट छात्र शामिल हैं।
कक्षा 10वीं के लिए 6 और कक्षा 12वीं के लिए 7 प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं के संचालन के लिए जिले में 59 मुख्य और 4 रिजर्व सहित कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएंगी। उन्होंने केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा सामग्री को पूरी सुरक्षा के साथ संबंधित थानों में जमा कराएं और परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन
इसी दिन जिलेभर में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने छात्रों से परीक्षा के तनाव, तैयारी और आत्मविश्वास को लेकर बातचीत की। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रेरणा प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *