शाजापुर में भूकंप का मॉक ड्रिल:आपदा प्रबंधन के गुर सीखे, तैयार रहने के लिए प्रैक्टिस

शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत सीईओ संतोष सिंह टैगोर की अध्यक्षता में एनडीआरएफ 11 वाहिनी भोपाल एवं एसडीईआरएफ/होमगार्ड के सामुहिक सौजन्य से आपदा प्रबंधन अंतर्गत भूकम्प मॉक ड्रिल नगर पालिका परिसर में किया गया। मॉक ड्रिल में भूकम्प के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कोलेप्स स्ट्रक्चर बिल्डिंग में फंसे विक्टिम को कांक्रीट कटर से काटकर विक्टिम लोकेशन केमरे की मदद से आइडेंटिफाइ कर कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए, इसका भी डेमोस्ट्रेशन विद्यार्थियों की सहभागिता से किया गया। हाईराईज बिल्डिंग से रोप रेस्क्यू मेथड से कैसे सुरक्षित निकाला जाये तथा रोड़ सेफ्टी के समय घायल होने पर फस्टएड की विभिन्न प्रकार की बैंडेज पटटियां स्टेªचर लेसिंग, विक्टीम केरी मेथड से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसका जीवित उदाहरण एनडीईआरएफ व एसडीईआरएफ जवानों द्वारा सरपंच, ग्राम सचिव, पटवारी व नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं एनसीसी के छात्र की उपस्थिति में किया गया। यह कार्यक्रम एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सिकंदर व होमगार्ड कमांडेंट विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ व एसडीईआरएफ टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनडीआरएफ कम्पनी कमाण्डर सत्यजीत सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमाण्डर श्री कमलेश सिंह हाड़ा, एएसआई जीवन सिंह एवं सदस्य शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *