शाजापुर में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की हुई शुरुआत:छात्र बोले-पहला पेपर इंग्लिश लगा आसान, नकल रोकने सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शाजापुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया। छात्र बोले-पहला पेपर बहुत आसान था परीक्षा देकर बाहर आए ज्यादातर छात्रों ने पेपर को आसान और संतुलित बताया। अच्छा पहला पेपर होने से छात्रों में उत्साह और संतोष साफ नजर आया। परीक्षा देकर निकले छात्र अथर्व और बंटी गुर्जर ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले से की गई तैयारी काम आई, इसलिए पेपर अच्छे से हो गया। शाजापुर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 63 परीक्षा केंद्र बने जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 59 मुख्य और 4 रिजर्व केंद्र शामिल हैं। हर कक्षा में करीब 20 विद्यार्थियों को बैठाया गया है और निगरानी के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में कुल 9612 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 8905 नियमित और 662 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जूते-चप्पल बाहर उतरवाए गए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *