शादियों के सीजन में जोधपुरी साफे का क्रेज,अमेरिका तक सप्लाई:हर दिन 2 लाख से ज्यादा की बिक्री; जानिए- साफों की वैरायटी और कीमत

शादियों के सीजन में इन दिनों जोधपुरी साफे का भी क्रेज बढ़ गया है। साफों की सबसे ज्यादा वैरायटी यहां मिलती है। ये ही कारण है कि देश-विदेश तक साफों की सप्लाई होती है। इन दिनों शादियों के सीजन में भी यहां के बाजारों में साफों की काफी खरीददारी हो रही है। हर दिन करीब ढाई लाख तक के साफे बिकते त्रिपोलिया बाजार तम्बाकु गली के केके साफा हाउस के जयंत बाफना ने बताया कि साफे की करीब 300 दुकान हैं। हर दिन 2 से ढाई लाख तक के साफे बिकते हैं। 100 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक के साफे होते है। इन साफों को सिर्फ राजस्थान ही नहीं अन्य राज्यों के लोग भी शादी समारोह के लिए लेकर जाते है। अमुमन जोधपुरी साफे को दूल्हे को पहनाया जाता है। इसके अलावा आजकल बारातियों को भी साफा पहनाने का चलन है। यहां से अमेरिका तक भी साफे सप्लाई होते हैं।
करीब 50 तरफ की वैरायटी के साफे साफा बांधने में एक्सपर्ट जितेंद्र सिंह लांम्बा जाटान ने बताया कि इन साफों को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। इन साफों का राजा-महाराजाओं से लेकर आज तक क्रेज है। ब्याह-शादियों में जोधपुरी गोल साफा, जैसलमेरी, काठियावाड़ी, मणिपुरी, कोटा डोरिया, प्योर सभी तरह के साफे बांधे जाते हैं। वैरायटी की बात की जाए तो करीब 50 तरफ की वैरायटी है,जिसमें कॉटन, सिल्क, आरगंजा, बनारसी आदि प्रमुख है। इसमें जोधपुर के साफों की डिमांड सबसे ज्यादा है। यहां से गुजरात, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में माल भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *