पंजाब के लुधियाना में 4 महीने बाद थाना जोधेवाल की पुलिस एक युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जांच उपरांत मामला दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि उसने महिला के साथ धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और नशीला पदार्थ दिया है। पीड़ित युवती ने 15 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक ने खुद को बताया था कुंवारा पीड़ित युवती रानी (काल्पनिक) ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोहित कुमार सिंगला ने खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि उसने महिला के साथ रिलेशन में रहकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी जैसी फोटो भी खिंचवाईं। अर्ध-नग्न तस्वीरों को दिखाकर किया ब्लैकमेल इतना ही नहीं, आरोपी ने पासपोर्ट की अर्जी में भी पीड़िता को अपनी पत्नी बताया और उससे पैसे भी लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद खींची गई महिला की अर्ध-नग्न तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नशीली दवाएं दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 376, 420 IPS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।


