शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार:रेस्टोरेंट पर काम करता था आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तुकोगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विशाल धनगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे को करीब चार साल से जानते थे। वर्ष 2022 में आरोपी 56 दुकान क्षेत्र में काम करता था, जहां पीड़िता की भी दुकान है। पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध में फंसाया और घंटाघर के पास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार संबंध बनाए पीड़िता के मुताबिक आरोपी अगस्त 2022 में उसे अपने साथ ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालता रहा और बाद में शादी करने का आश्वासन देता रहा। थाने में शपथ पत्र देकर सात दिन में शादी करने का वादा पीड़िता ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर आरोपी ने थाने में शपथ पत्र देकर सात दिन में शादी करने का वादा किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परेशान होकर युवती गुरुवार को फिर थाने पहुंची और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *