शादी का झांसा देकर युवती से 20 लाख की ठगी:रेप किया, आरोपी ने दूसरी शादी की, गोंदिया से युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

नैनपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे लाखों रुपए ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज सूखेजा (26 वर्ष), जो महाराष्ट्र के गोंदिया का निवासी है, उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पंकज से उसकी पहचान करीब 5-6 साल पहले हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब यह सिलसिला शुरू हुआ, तब वह नाबालिग थी। आरोपी उसे सिवनी, गोंदिया और नागपुर जैसी जगहों पर ले जाकर शोषण करता रहा। इस दौरान उसने युवती से नकद, मोबाइल, टैबलेट और महंगे गिफ्ट के रूप में कुल 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी भी की। दूसरी जगह शादी करने पर खुला मामला युवती को अंधेरे में रखकर आरोपी ने छत्तीसगढ़ के धमतरी में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता ने नैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी ने ठगी की कुछ रकम अपने दो साथियों के बैंक खातों में भी डलवाई थी। पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने गोंदिया पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *