शादी का झांसा देकर युवती से रेप:पीड़ित तीन महीने की प्रेग्नेंट, पेट दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया तो पता चला

सीकर जिले में 25 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। जब युवती 3 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में 25 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पहचान एक युवक से हुई। आरोपी युवक ने उसके साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर बातचीत करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कई बार किया रेप आरोपी युवक ने उसे पसंद करने औरे शादी करने की बात कही। इस तरह से शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने युवती के साथ कई बार रेप किया। इसी बीच युवती प्रेग्नेंट हो गई। युवती तीन महीने की प्रेग्नेंट लगातार पेटदर्द की शिकायत होने के बाद जब युवती डॉक्टर के पास दिखाने के लिए गई तब उसे खुद के 3 महीने के प्रेग्नेंट होने का पता चला। इस बारे में जब युवती ने आरोपी युवक को बताया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही युवती को धमकी देने लगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *