शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक रेप:माता-पिता ने भी बेटी से रिश्ता तोड़ा, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी

अजमेर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 4 साल तक शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 27 साल की पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत देकर बताया कि युवक ने उसके साथ 4 साल से फिजिकल रिलेशन बनाए। लगातार उसे शादी का झांसा दिया गया था। आरोपी के माता-पिता ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया है। साथ ही अब उसे परेशान भी किया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *