शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने रविवार को थाना में आवेदन देकर शिवराम वर्मा पर दो साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी बरमसिया सियाटांड़ नवडीहा ओपी का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि शिवराम गिरिडीह शहर में रहकर पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। मोबाइल पर बातचीत होती रही। युवक ने शादी का वादा किया। इसी बहाने दो साल तक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब शादी की बात की तो युवक ने कहा कि घर जाओ, दो-चार दिन में शादी कर लेंगे। चार दिन बीतने के बाद जब फिर फोन कर शादी की बात की तो उसने साफ मना कर दिया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पिता आरोपी के घर पहुंचे और शादी की बात की। लेकिन लड़के के माता-पिता ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन को गंभीरता से लिया गया है। थाना कांड संख्या 155/025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *